Latest News

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे LIVE: रुझानों में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर, पार्टी दफ्तर में जश्न शुरू

नई दिल्ली (प्रजातंत्र शक्ति,शर्मा): दिल्ली विधानसभा चुनाव: वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। 70 सीटों के रुझान में आम आदमी पार्टी 52 सीटों पर आगे चल रही है और बीजेपी 17 सीटों पर आगे है। कांग्रेस पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है। हालांकि, अभी रुझान शुरुआती है, आंकड़े अभी बदल सकते हैं.... जानिए चुनाव नतीजों से जुड़ा हर अपडेट....
हाइलाइट्स
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पोस्टल बैलट खुलने के साथ बेहद शुरुआती रुझान आने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने 14 सीटों के साथ बढ़त बना ली है। बीजेपी 6 सीटों पर आगे। आपको बता दें कि अभी यह बेहद शुरुआती रुझान हैं।
2 New Update
Tue, 11 Feb 2020 09:20:53 (IST)
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में जश्न मनाना शुरू कर दिया है, रुझानों में पार्टी बहुमत हासिल कर चुकी है


Tue, 11 Feb 2020 09:15:48 (IST)
शालीमार से बीजेपी की उम्मीदवार रेखा आगे हैं, विश्वास नगर से ओपी शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं, बिजवासन से सत्यप्रकाश, घोंडा से अजय महावर, मुस्तफाबाद से जगदीश प्रधान आगे चल रहे हैं

Tue, 11 Feb 2020 09:12:07 (IST)
Delhi Election Result: बाबरपुर से आम आदमी पार्टी के गोपाल राय आगे चल रहे हैं

Tue, 11 Feb 2020 09:09:57 (IST)
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, अभी फाइनल नतीजों का इंतजार करिए, हम बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं


ANI

@ANI
Sanjay Singh, AAP MP on early trends: Wait for the final result, we are going to register a massive win. #DelhiResults

View image on Twitter
160
8:59 AM - Feb 11, 2020
Twitter Ads info and privacy
58 people are talking about this
Tue, 11 Feb 2020 09:08:57 (IST)
आम आदमी पार्टी के दफ्तर में झूमने लगे कार्यकर्ता, समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पार्टी अभी 53 सीटों पर आगे चल रही है और रुझानों में बहुमत हासिल कर चुकी है। केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी चल रही है।

Tue, 11 Feb 2020 09:07:20 (IST)
शास्त्री पार्क काउंटिंग सेंटर पर चल रही है वोटों की गिनती
Delhi Election: 2015 की तुलना में बीजेपी का प्रदर्शन सुधरता दिख रहा है, पिछली बार 3 सीटों पर सिमटी पार्टी इस बार 16 सीटों पर आगे चल रही है, आम आदमी पार्टी को कुछ नुकसान होता दिख रहा है। कांग्रेस भी इस बार 1 सीट पर आगे है, 2015 में पार्टी का खाता नहीं खुल पाया था।

Tue, 11 Feb 2020 09:01:20 (IST)
रोहणी, करावल नगर, कृष्णानगर, बदरपुर, घोंडा, मोतीनगर, बिजवासन, दिल्ली कैंट, हरिनगर, द्वारका, कोंडली, कृष्णानगर, मुंडका, नजफगढ़, शालीमार बाग, विश्वास नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं

Tue, 11 Feb 2020 08:59:54 (IST)
AC-55 त्रिलोकपुरी के रिटर्निंग ऑफिसर संजीव कुमार ने कहा, 13 राउंड की काउंटिंग होनी है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। 9 बजे तक पहले राउंड की काउंटिंग पूरी होगी।


ANI

@ANI
Sanjeev Kumar, Returning officer, AC-55 Trilokpuri: There are total 13 rounds of counting. Right now, postal ballots are being counted. The first round of counting will be completed by around 9 am. First trends will emerge around 10am . #DelhiElectionResults https://twitter.com/ANI/status/1227067733340065795 …

View image on Twitter
Delhi Election: रुझानों में कांग्रेस का खाता खुला, बल्लीमारान सीट से हारुन यूसूफ आगे निकले, आप के इमरान हुसैन पीछे
Tue, 11 Feb 2020 08:53:43 (IST)
आम आदमी पार्टी 54 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी 13 से बढ़कर 16 सीटों पर आगे हुई
Tue, 11 Feb 2020 08:52:21 (IST)
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी दफ्तर पहुंच चुके हैं, संजय सिंह भी पहुंचे
Tue, 11 Feb 2020 08:51:44 (IST)
ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज बढ़त बनाए हुए हैं
Tue, 11 Feb 2020 08:50:59 (IST)
Delhi Election: शकूरबस्ती से दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप उम्मीदवार सत्येंद्र जैन आगे चल रहे हैं
Tue, 11 Feb 2020 08:48:38 (IST)
तिमारपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिलीप पांडे पीछे चल रहे हैं
Tue, 11 Feb 2020 08:48:04 (IST)
अक्षरधाम काउंटिंग सेंटर पर दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया और बीजेपी के उम्मीदवार रवि नेगी
नजफगढ़ सीट से आम आदमी पार्टी सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत पीछे चल रहे हैं
Tue, 11 Feb 2020 08:44:55 (IST)
रोहिणी सीट से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं, हरिनगर से बीजेपी के बग्गा भी आगे निकले
Tue, 11 Feb 2020 08:44:12 (IST)
Delhi Election Result: गांधीनगर से कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली पीछे चल रहे हैं
Tue, 11 Feb 2020 08:42:26 (IST)
सभी 70 सीटों के रुझान आए, आम आदमी पार्टी 56 और बीजेपी 14 सीटों पर आगे चल रही है

Tue, 11 Feb 2020 08:41:40 (IST)
सीलमुपर से आम आदमी पार्टी के अब्दुल रहमान आगे चल रहे हैं

Tue, 11 Feb 2020 08:39:47 (IST)
Delhi Election: नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं, पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया बढ़त बनाए हुए हैं

Tue, 11 Feb 2020 08:37:36 (IST)
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 50 और बीजेपी 13 सीटों पर आगे

Tue, 11 Feb 2020 08:37:10 (IST)
मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती को बढ़त

Tue, 11 Feb 2020 08:33:23 (IST)
आम आदमी पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, कांग्रेस का अब तक खाता नहीं खुला

Tue, 11 Feb 2020 08:32:24 (IST)
संगम विहार सीट से कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद पीछे चल रही हैं, राजेंद्र नगर सीट से आप के राघव चड्ढा आगे चल रहे हैं

Tue, 11 Feb 2020 08:31:00 (IST)
गोल मार्केट सेंटर में चल रही है काउंटिंग


Tue, 11 Feb 2020 08:30:25 (IST)
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल घर से पार्टी दफ्तर के लिए निकले, अभी किसी प्रतिक्रिया से इनकार किया
Tue, 11 Feb 2020 08:28:33 (IST)
लगभग सभी मुस्लिम बहुल सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है, पार्टी और सीट बदलने वाले ज्यादातर उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं
Tue, 11 Feb 2020 08:25:28 (IST)
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल चुका है, आम आदमी पार्टी 40 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी ने 13 सीटों पर बढ़त बनाई है। हालांकि, अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। कांग्रेस का अभी तक खाता खुलता नहीं दिख रहा है। शहादरा से रामनिवास गोयल आगे चल रहे हैं, ओखला से अमानतुल्ला खान आगे हैं। विश्वासनगर सीट से बीजेपी के ओपी शर्मा आगे चल रहे हैं। कपिल मिश्रा, तेजिंदर सिंह बग्गा और अलका लांबा जैसे चर्चित चेहरे पीछे चल रहे हैं
Tue, 11 Feb 2020 08:23:45 (IST)
चांदनी चौक सीट से कांग्रेस की अलका लांबा पीछे चल रही हैं, अरविंदर सिंह लवली भी पीछे चल रहे हैं

Tue, 11 Feb 2020 08:22:32 (IST)
गांधीनगर से आप के नवीन चौधरी आगे चल रहे हैं

Tue, 11 Feb 2020 08:21:22 (IST)
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत, आप 38 सीटों पर आगे, बीजेपी 15 सीटों पर आगे है

Tue, 11 Feb 2020 08:20:52 (IST)
मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं

Tue, 11 Feb 2020 08:19:58 (IST)
33 सीटों पर बढ़त बनाए हुैं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार, बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है

Tue, 11 Feb 2020 08:18:39 (IST)
कृष्णा नगर से बीजेपी के अनिल गोयल आगे चल रहे हैं, द्वारका से बीजेपी के उम्मीदवार प्रद्युम्न बढ़त बनाए हुए हैं

Tue, 11 Feb 2020 08:15:55 (IST)
रुझानों में अब तक कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुला है, किसी सीट पर कांग्रेस आगे नहीं

Tue, 11 Feb 2020 08:15:03 (IST)
विश्वास नगर से बीजेपी के ओपी शर्मा आगे चल रहे हैं, 2015 में भी वह इस सीट से जीते थे

Tue, 11 Feb 2020 08:14:39 (IST)
ओखला से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्ला खान आगे चल रहे हैं

Tue, 11 Feb 2020 08:12:52 (IST)
42 सीटों के रुझान आ चुके हैं, 32 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है, 10 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है

Tue, 11 Feb 2020 08:12:11 (IST)
जनकपुरी से बीजेपी के आशीष सूद आगे चल रहे हैं, तिमारपुर से दिलीप पांडे से पीछे चल रहे हैं, बीजेपी के सुरिंदर बिट्टू आगे चल रहे हैं

Tue, 11 Feb 2020 08:10:59 (IST)
19 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है, बीजेपी 7 सीटों पर आगे है

Tue, 11 Feb 2020 08:10:39 (IST)
चांदनी चौक सीट से आप उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह साहनी आगे चल रहे हैं, अलका लांबा पीछे चल रही हैं

Tue, 11 Feb 2020 08:09:54 (IST)
बल्लीमारान सीटे से आप के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं, हरिनगर से बीजेपी उम्मीदवार बग्गा पीछे चल रहे हैं

Tue, 11 Feb 2020 08:09:01 (IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पोस्टल बैलट खुलने के साथ बेहद शुरुआती रुझान आने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने 14 सीटों के साथ बढ़त बना ली है। बीजेपी 6 सीटों पर आगे। आपको बता दें कि अभी यह बेहद शुरुआती रुझान हैं।

Tue, 11 Feb 2020 08:08:54 (IST)
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है, नागलोई से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, दिलकनगर से भी आप को बढ़त

Tue, 11 Feb 2020 08:08:03 (IST)
15 सीटों के रुझान में आम आदमी पार्टी 10 और बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है

Tue, 11 Feb 2020 08:07:34 (IST)
10 सीटों के रुझान आए हैं 7 पर आम आदमी पार्टी आगे, बीजेपी 3 पर आगे है

Tue, 11 Feb 2020 08:06:53 (IST)
महारानी बाग काउंटिंग सेंटर पर चल रही है वोटों की गिनती


ANI

@ANI
Counting of votes begins, visuals from a counting centre in Maharani Bagh. #DelhiResults

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
195
8:00 AM - Feb 11, 2020
Twitter Ads info and privacy
27 people are talking about this
Tue, 11 Feb 2020 08:04:49 (IST)
पोस्टल बैलेट से 28 हजार 434 हजार वोट डाले गए हैं, पहले इनकी गिनती हो रही है

Tue, 11 Feb 2020 08:03:54 (IST)
चुनावी नतीजों की सभी बड़ी बातें, देखिए यहां

Tue, 11 Feb 2020 07:59:43 (IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

Tue, 11 Feb 2020 07:55:00 (IST)
बस कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। इस लाइव ब्लॉग के जरिए हम आप तक हर रुझान और नतीजे को पहुंचाएंगे।

Tue, 11 Feb 2020 07:50:46 (IST)
दिल्ली में चुनाव के रुझान और नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी पूरे जोश में। नई दिल्ली में पार्टी दफ्तर के बाहर आम कार्यकर्ताओं ने '2024' तक की भविष्यवाणी कर दी है।


Tue, 11 Feb 2020 07:44:24 (IST)
कानपुर में आप कार्यकर्ताओं ने भगवान से पार्टी के लिए जीत की प्रार्थना की


ANI_HindiNews
@AHindinews
#DelhiElections2020: कानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थक पूजा करते हुए। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
102
7:34 AM - Feb 11, 2020
Twitter Ads info and privacy
22 people are talking about this
Tue, 11 Feb 2020 07:42:42 (IST)
मनीष सिसोदिया ने कहा, यह जीत उन लोगों की है जिन्होंने 5 साल काम किया। थोड़ी नर्वसनेस तो है। रिजल्ट आने से पहले ऐसा सबके साथ होता है। ईश्वस से पार्थना की है कि जितनी 5 साल में मेहनत की है, आज जीत जाएं तो फिर 5 साल इसी तरह मेहनत करेंगे। शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए काम करना ही सच्चा राष्ट्रवाद है।


Tue, 11 Feb 2020 07:34:58 (IST)
अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर एक कार्यकर्ता के बच्चों ने फूलों से लिखा, ऑल द बेस्ट...


ANI

@ANI
#DelhiElections2020: An Aam Aadmi Party (AAP) supporter reaches Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal's residence with his children. Counting for all 70 assembly seats in Delhi to begin at 8 am.

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
229
7:11 AM - Feb 11, 2020
Twitter Ads info and privacy
46 people are talking about this
Tue, 11 Feb 2020 07:32:50 (IST)
दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने कहा, मुझे विश्वास है कि बीजेपी का अच्छा दिन है। हम दिल्ली में पावर में आ रहे हैं। 55 सीटें भी आ जाएं तो आश्चर्य नहीं।


Tue, 11 Feb 2020 07:29:29 (IST)
आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडेय ने ट्वीट किया, महावीर विक्रम बजरंगी, कुमति निवार सुमति के संगी। अर्थात- हे बजरंग बली! आप विशेष पराक्रम वाले है, आप काम, क्रोध, मद लोभ जैसे आंतरिक शत्रुओं पर विजय पाने वाले महावीर हैं। आप दुर्बुद्धि दूर करते हैं, और अच्छी बुद्धि वालों के साथी, सहायक हैं।

Tue, 11 Feb 2020 07:27:35 (IST)
मनीष सिसोदिया का ट्वीट... ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतं गमय।। हे ईश्वर! हमको असत्य से सत्य की ओर ले चलो। अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। मृत्यु से अमरता के भाव की ओर ले चलो।

Tue, 11 Feb 2020 07:26:07 (IST)
सफेद और नीले गुब्बारों से सजाया गया आम आदमी पार्टी का दफ्तर, अरविंद केजरीवाल के घर पर भी भारी भीड़


Tue, 11 Feb 2020 07:19:05 (IST)
सीपी के हनुमान मंदिर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने की पूजा


Tue, 11 Feb 2020 07:17:12 (IST)
गिनती से पहले बोले मनोज तिवारी, 'थोड़ी देर में रिजल्ट आ जाएगा, महादेव की कृपा से वह समय आ गया है, सबने परिश्रम से परीक्षा दी है, अब परिणाम का समय है। मैं नर्वस नहीं हूं। आज दीन दयाल उपाध्याय जी का बलिदान दिवस है। मुझे लग रहा है कि आज बीजेपी के पक्ष में बहुत रिजल्ट आएगा। हनुमान और राम का देश है, हनुमान जी भक्ति के प्रतीक हैं। पार्टी में जश्न की तैयारी है। ईवीएम को कोई दोष ना दे, जो भी जनादेश हो उसे स्वीकार करें...'

Tue, 11 Feb 2020 07:13:43 (IST)
गिनती से पहले आम आदमी पार्टी दफ्तर के दीवारों पर लिखा नया नारा, अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल

Tue, 11 Feb 2020 07:12:30 (IST)
672 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आने वाला है। पहला थोड़ी ही देर में पहला रुझान आएगा...

Tue, 11 Feb 2020 07:09:49 (IST)
विजय गोयल ने कहा, मैं हर मंगलवार को हनुमान मंदिर आता हूं, मुझे दूसरों का पता नहीं। हनुमान जी मोदी जी को आशीर्वाद दें कि उनके नेतृत्व में देश इसी तरह आगे बढ़े और वह कड़े और देश हित के फैसले लेते रहें। मुझे विश्वास है कि हमारी सरकार बनेगी।

Tue, 11 Feb 2020 07:07:40 (IST)
मॉडल टाउन से जीत पाएंगे कपिल मिश्रा? आप छोड़कर बीजेपी में आए कपिल मिश्रा के मैदान में उतरने की वजह से भी इस सीट पर सभी की निगाहें हैं। आप ने अखिलेशपति त्रिपाठी को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि पिछली बार ही त्रिपाठी की जीत का मार्जिन 16 हजार से अधिक वोटों का था लेकिन इस बार बीजेपी और खुद कपिल मिश्रा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है।

Tue, 11 Feb 2020 07:06:18 (IST)
गिनती शुरू होने से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे विजय गोयल, पूजा-अर्जना की,पार्टी की जीत के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा

Tue, 11 Feb 2020 07:04:57 (IST)
द्वारका से कौन मारेगा बाजी? 2015 में आप के आदर्श शास्त्री ने लगभग 40 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार उस वक्त टविस्ट आ गया, जब आप ने आदर्श शास्त्री का टिकट काट दिया। इसके साथ ही यहां सभी समीकरण बदल गए। आदर्श शास्त्री ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया जबकि आप ने कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को टिकट दे दिया जबकि बीजेपी के पूर्व विधायक प्रद्युमन राजपूत मैदान में हैं।

Tue, 11 Feb 2020 06:58:36 (IST)
दिल्ली विधानसभा के लिए 70 सीटों पर एक ही चरण में 8 फरवरी को हुई थी वोटिंग। आज नतीजों का ऐलान।

Tue, 11 Feb 2020 06:58:31 (IST)
दिल्ली चुनावों में इस बार 62.7 फीसदी वोटिंग हुई। 2015 के चुनाव में 67 प्रतिशत से ज्यादा मत पड़े थे। सुबह 8 से बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी फिर ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।

Tue, 11 Feb 2020 06:58:23 (IST)
विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से 10-16 राउंड की मतगणना हो सकती है। प्रत्येक राउंड की गिनती के बाद 'सुविधा' मोबाइल ऐप पर रुझान अपलोड किया जाएगा।

Tue, 11 Feb 2020 06:58:11 (IST)
मतगणना के लिए तगड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज के पास बनाए गए केंद्र को मॉडल सेंटर बनाया गया है।

Tue, 11 Feb 2020 06:58:06 (IST)
AAP ने दावा किया है वह 2015 के नतीजों के दोहराएगी। पार्टी को 2015 के विधानसभा चुनावों में 67 सीटें मिली थीं।

Tue, 11 Feb 2020 06:58:01 (IST)
AAP की तरफ से चुनाव की कमान खुद अरविंद केजरीवाल ने संभाल रखी थी। उन्होंने रोड शो के जरिए मतदाताओं को अपने पाले में करने की कोशिश की।

Tue, 11 Feb 2020 06:57:56 (IST)
बीजेपी ने दिल्ली चुनावों के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। पार्टी के 270 सांसद और 50 से ज्यादा केंद्रीय मंत्रियों ने प्रचार किया था।

Tue, 11 Feb 2020 06:57:50 (IST)
दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी राज्य में 48 सीटें जीतेंगी।

Tue, 11 Feb 2020 06:57:45 (IST)
वोटिंग के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) की वापसी का अनुमान है। अनुमानों के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार सीएम बन सकते हैं।

Tue, 11 Feb 2020 06:57:38 (IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग और नागरिकता संशोधन ऐक्ट (CAA) पर जमकर हुआ घमासान। ज्यादातर प्रचार इन्हीं मुद्दों पर केंद्रित रहा।

Tue, 11 Feb 2020 06:56:35 (IST)
एनबीटी के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस लाइव ब्लॉग के जरिए हम दिल्ली के चुनाव रुझानों और नतीजों का हर अपडेट आप तक पहुंचाएंगे।

Viewers: 23760

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper